तारा सिंघजी की छतरी व ट्रस्ट की दुकाने

.राजाजी बृजलालसिंह जी ने सन 1980 में अपने अन्य परिवार जनों के सहयोग से  ‘महाराजा तारासिहजी स्मृति ट्रस्ट’ की स्थापना की व निम्नलिखित परिवारजनों को ट्रस्टी बनाया …

1. राजाजी बृजलालसिंह जी चंगोई, अध्यक्ष

2. राजवी रणजीतसिंह जी मिखाला, मंत्री

3. राजवी बचनसिंह जी चंगोई, कोषाध्यक्ष

4. राजवी अर्जुनसिंह जी चंगोई, ट्रस्टी

5. राजवी कल्याणसिंह जी चंगोई, ट्रस्टी

6. राजवी भंवरसिंह जी बीघराण, ट्रस्टी

7. राजवी भादरसिंह जी खरतवास, ट्रस्टी

8. राजवी शेरसिंह जी मीतासर, ट्रस्टी

9. राजवी मंगेजसिंह जी मीतासर, ट्रस्टी

राजाजी बृजलाल सिंह जी जीवन पर्यन्त इस ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। उनके बाद  उनके पुत्र व तारासिंहोत राजवी एल के टिकाई श्री घनश्यामसिंह को समाज ने अध्यक्ष की जिम्मे दारी सौंपी, जोकि वर्तमान समय तक अध्य्क्ष हैं।

तारा सिंहजी की छतरी

.

 

 

 

 

 

 

सभी के आर्थिक सहयोग से तारानगर में गढ़ के सामने 5 दुकानों का निर्माण किया गया है। इन दुकानों से प्राप्त आय से महाराजा तारासिहजी व आनन्दसिंह जी की छतरी की नियमित पूजा, धूप दीप व सतीजी के रावले में साफ सफाई आदि होती है। इसके अलावा समय-समय पर मरम्मत-नवीनीकरण, रंग रोगन आदि करवाया जाता है।

तारानगर में राजपूत समाज के “महाराजा श्री तारासिहजी स्मृति बालिका छात्रावास” के लिए जमीन ट्रस्ट के द्वारा ही खरीद कर दी गई। 
महाराजा श्री तारासिहजी स्मृति बालिका छात्रावास
तारानगर गढ में सतीजी के रावले के अंदर का व्यू

वर्तमान में ट्रस्ट की कार्यकारिणी निम्नानुसार है –

  • राजवी घनश्यामसिंह चंगोई  अध्यक्ष
  • राजवी करणीसिंह मिखाला मंत्री
  • राजवी प्रहलादसिंह चंगोई  कोषाध्यक्ष
  • राजवी भंवरसिंह बीघराण सदस्य
  • राजवी मोतीसिंह चंगोई सदस्य
  • राजवी महावीरसिंह चंगोई सदस्य
  • राजवी प्रभुसिंह खरतवास सदस्य
  • राजवी भोमसिंह मीतासर सदस्य
  • राजवी हुकमसिंह मीतासर सदस्य

मेनू
चंगोई गढ़

चंगोई गढ़