श्रद्धांजलि

*श्रद्धांजलि नमन*

(शहीद रविन्द्रसिंह राठौड़ धोलिया)

धन्य है वो पिता माएं, जिनने सत्पुत्र जाए !
दिए अच्छे हैं संस्कार, परिवार वो धन्य है !!

धन्य हैं वो गुरूजन, देश भक्ति गढ़ी मन !
सद्शिक्षा संचार किया, पाठशाला धन्य है !!

धन्य हैं वो भामिनि, इनकी बनी अर्धांगिनी !
सुहाग जो बलिदान, हुआ देश हित धन्य है !!

धन्य जन्मभूमि ग्राम, रविन्द्र से बढ़ा मान !
राष्ट्र हित लाल दिया, धोलिया भी धन्य है !!

धन्य क्षत्रिय समाज, सपूत पर करे नाज !
वीर भोग्या मरुधरा, की माटी आज धन्य है !!

दिल को नहीं करार, बह रही अश्रु धार !
कर सहस्र प्रणाम, घनश्याम भी धन्य है !!

(1 जुलाई 2020)
……….


मेनू
चंगोई गढ़

चंगोई गढ़