शुभकामनाएँ

दीपावली की बधाई

धन तेरस पर धन की वर्षा हो आपके  घर पे !
रूपचौदस रूप की देवी दिल खोलकर बरसे !
दीपोत्सव पे हो उजियारा खुशियों का चहुंओर!
गोवर्धन धारी  का आशीर्वाद  मिले घनघोर !
भाई दूज बढ़ाये घर-घर भाई बहन का प्यार !
बधाई घनश्याम की शुभ दीपावली त्योंहार !!

🙏🏻आप सभी को व आपके परिजनों, स्वजनों को दीपावली की शुभकामनाएँ 🙏🏻

घनश्यामसिंह राजवी चंगोई

******

होली की बधाई

रंग अबीर गुलाल उड़ें अरु,
पानी  की बौछार है आई !
ब्रज में ग्वाल-बाल राधा सँग,
होली खेले कृष्ण कन्हाई !!

शहर ‘बीकाणा’ के पाटों पर,
रम्मत की रंगत है छाई !
गांव ‘चंगोई’ के रसियों में,
गींदड़ की मस्ती है आई !!

‘घनश्याम’ कहे होली के संग,
दहन करें हम सभी बुराई !
प्रेम – प्रीत  बढ़े  भाईचारा,
होली पर्व की तुम्हे  बधाई !!

.(20 मार्च 2020)


मेनू
चंगोई गढ़

चंगोई गढ़